Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

संविधान दिवस पर अवंती छात्रों को दी गई संविधान की जानकारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वधान में संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को रानी अवंती बाई हाई स्कूल दाऊचौरा खैरागढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास गुरु प्रसाद देवांगन ने कहा कि हमारे देश में संविधान ही सर्वोपरी है। संविधान की जानकारी छात्रों व आम लोगों को भी होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे संविधान के प्रति जागरूक हों। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर के जीवन संबंध में कहा कि उस महामानव के जीवन संघर्षों और कार्यों से हमें सीख लेनी चाहिए कि वह किस प्रकार से शून्य से शिखर तक की यात्रा किए। आगे जेएमएफसी श्री देवांगन ने छात्रों को कानूनी विषयों की जानकारी देते हुए भारत में कानून निर्माण की प्रक्रिया, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के कर्तव्य, कानूनी प्रक्रिया, गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना, बाल विवाह, बाल मजदूरी, मोटरयान दुर्घटना दावा प्रकरण, लोक अदालत, मौलिक अधिकार, मोबाईल के लाभ-हानि, बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति एवं अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम का संचालन करते हुए पैरालीगल वालंटियर गोलूदास ने भारतीय संविधान के विधिक प्रावधानों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा संविधान सामाजिक सौहार्द, सद्भाव तथा समानता लाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। भारतीय संविधान के निर्माण, महत्त्व एवं विशेषताओं से परिचित कराया गया साथ ही संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने प्राचार्य देवनारायण साहू, पीएलवी गोलूदास, मनीष गुप्ता सहित समस्त शिक्षक व छात्रगण उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page