KCG

संभागायुक्त ने जालबांधा के सरकारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यानारायण राठौर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जालबांधा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दैनिक उपस्थिति पंजी सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा भी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि संभागायुक्त श्री राठौर ने ओपीडी, पैथोलॉजी, जेनरिक दवाई कक्ष, पुरूष वार्ड सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर यहाँ मौजूद स्वास्थ्य विभाग में अमले से आवश्यक जानकारी ली वहीं अस्पताल परिसर एवं विशेषकर प्रसाधन कक्ष में स्वच्छता का खास ख्याल रखने निर्देश दिये ताकि मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान संभाग आयुक्त ने उपचारत मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, सीएचएमओ डॉ.आशीष शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page