
अनुज व कौशल को मिली सहसंयोजक की जिम्मेदारी
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी ने विधि प्रकोष्ठ का संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। भाजपा पार्टी की मजबूती के लिए सभी जिलों में संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की गई है। जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई में युवा अधिवक्ता संदीप दास वैष्णव पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें जिला संयोजक का दायित्व सौंपा है वहीं जिला सहसंयोजक की कमान अनुज देवांगन एवं कौशल कोसरे को दी गई है। जिला संयोजक संदीप दास वैष्णव ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए भाजपा पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है उसमें खरा उतरने का प्रयास करेंगे और भाजपा पार्टी के हित में निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।