सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा अतरिया मंडल की कार्यशाला आयोजित

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। भारतीय जनता पार्टी बाजार अतरिया मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू शामिल हुए। मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष आयश सिंह बोनी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। घम्मन साहू ने कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक निरंतर संपर्क और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता ने संगठनात्मक कार्यों में आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताते हुए अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। वहीं मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है इसलिए सभी को जिम्मेदारी के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने सेवा संकल्प अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों से जोड़कर अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों सेवा संकल्प अभियान को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बेहतर समन्वय के साथ पूरी निष्ठा और सक्रियता से अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केशव चंदेल, नरेश कुर्रे, प्रेमसागर गुप्ता, उत्तम वर्मा, मुकेश वर्मा, गणेश वर्मा, गिरधारी चंदेल, राजकुमार वर्मा, रामकुमार जोशी, शिवांश बहादुर, लाला वर्मा, युवराज साहू, जीवन साहू सहित अतरिया मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version