KCG

खैरागढ़ की मनोहर गौशाला देखने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव के अभिन्न शिष्य आचार्य नरेंद्र देव

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में सोमवार को पतंजलि योग विद्यापीठ हरिद्वार से स्वामी नरेंद्र देव (बाबा रामदेव के अभिन्न शिष्य) पहुंचे. उन्होंने कामधेनु माता सौम्या के दर्शन कर कहा कि गायों की सेवा तन, मन, धन से मनोहर गौशाला के द्वारा की जा रही है. यहां साक्षात कामधेनु के रूप में गोविंद के दर्शन दुर्लभ हैं. भगवान की कृपा से उनका दर्शन करके हम सभी तृप्त हो गये यह कार्य आगे चलकर विश्वरूपी होगा इसकी हम ईश्वर से कामना करते हैं. बाबा रामदेव के शिष्य और छत्तीसगढ़ के प्रभारी स्वामी नरेंद्र देव ने गौशाला में गोबर की माला व चटाई देखकर कहा कि यह अद्वितीय है. भारत के प्रधानमंत्री को गोबर की चटाई भेंट करने की उन्होंने सराहना की. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बाबा रामदेव छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. उनसे निवदेन किया जाएगा कि वे एक बार मनोहर गौशाला व कामधेनु माता का दर्शन कर गौ माता रूप में गोविंदा के साक्षात् दर्शन का लाभ लेवे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page