Advertisement
Uncategorized

संगीत नगरी खैरागढ़ में जन्माष्टमी महोत्सव पर उमड़ा कृष्ण भक्तों का उत्साह, घोटिया टीम ने जीती दही हांडी प्रतियोगिता

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ में जन्माष्टमी पर्व इस बार उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कोसरिया यादव समाज द्वारा रविवार को फतेह मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा से हुई जो नगर भ्रमण करते हुए मैदान पहुँची जहां समाज के प्रतिनिधि व आयोजनकर्ताओं में संगठन मंत्री सूर्यकांत यादव, शंकर यादव, महेश यादव, सुनील यादव, लोकेश यादव, धनेश यादव, अजय यादव, राधेश्याम यादव, दिलीप यादव, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम यादव, करण यादव, सनी यादव, हर्ष यादव, महिला मंडल की सामाजिक कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष आरती यादव, शांति यादव, सीमा यादव, गीता यादव, कांत यादव, कंचन यादव, मोनिका यादव, अनुपमा यादव, सेवती यादव, लक्ष्मी यादव, सुमन यादव सहित प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य, नयनाभिराम एवं आकर्षक प्रतियोगिता ने कृष्ण भक्तों का उत्साह दुगना कर दिया।

ऐतिहासिक फतेह मैदान में मुख्य आकर्षण दही हांडी प्रतियोगिता रही जिसे देखने हजारों लोग मैदान में उमड़े। बारिश और कृष्ण भक्ति से सराबोर सुमधुर संगीत के बीच हुए मुकाबले में ग्राम घोटिया की टीम ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। विजेता टीम ने मध्यप्रदेश के मलाजखंड से आयी टोली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 21 हजार रुपये नकद एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कांग्रेस के मिशन संडे टीम और एक प्रतिष्ठित ऑटो डील की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नपाध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष डॉ.राजेश्री शैलेंद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत की युवा सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, समाजसेवी घम्मन साहू, टीके चंदेल, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी नीलांबर वर्मा, गुलाब चोपड़ा, वरिष्ठ पार्षद रेखा विकेश गुप्ता, देविन कमलेश कोठले, विधायक प्रतिनिधि डॉ.अरुण भारद्वाज, रविंद्र सिंह अहिरवार नित्य शरण सिंह शेखर दास शानू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण मौजूद रहे। अतिथियों ने नगरवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page