राजनांदगांव

शिशु मंदिर में मनाया गया मातृ-पितृ सम्मलेन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में शनिवार 15 अक्टूबर को मातृ-पितृ सम्मेलन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के अभिभावकगण उपस्थित थे. छात्रों के माता-पिता के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं दीप मंत्र के के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस दौरान त्रैमासिक परीक्षा के पेपर को भी अभिभावकों को दिखाया गया और पालकों के समक्ष शैक्षणिक संबंधी बातें व विद्यालय की व्यवस्था संबंधी बातें रखी गई.

कमजोर छात्रों में किस तरह पढ़ाई के स्तर को ऊंचा किया जाये इस पर भी चर्चा की गई वहीं विद्यालय के बच्चों को मेरिट लिस्ट में लाने के लिये एक विशेष क्लास की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती गायत्री चौहान सहित समस्त शिक्षकगण व छात्रों सहित पालकगण मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page