शिक्षिका शकुंतला देवांगन का निधन

खैरागढ़। रानी रश्मि देवी नगर निवासी श्रीमती शकुंतला देवांगन (61 वर्ष), पत्नी स्व.मोहन लाल देवांगन का मंगलवार 13 अक्टूबर की मध्यरात्रि 1:15 बजे रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया। जालबांधा स्थित हाई स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ श्रीमती शकुंतला देवांगन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षकगणों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को लालपुर स्थित मुक्तिधाम में किया गया जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र अभिषेक देवांगन ने मुखाग्नि दी। श्रीमती शकुंतला देवांगन डिप्टी रेंजर खैरागढ़ अभिषेक देवांगन, हरिशंकर (अजीतेश) देवांगन एवं विवेक देवांगन की माता थी। उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।

↑
Exit mobile version