शिक्षिका विभा पाटकर को मिला राष्ट्रीय ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’

खैरागढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईटोला की शिक्षिका श्रीमती विभा पाटकर को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मक शिक्षण पद्धति और उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय ऑनलाइन समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के 128 चयनित शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा ज्योति की संस्थापक अर्चना शर्मा एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी डॉ.राघवेंद्र सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से विभा पाटकर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।आयोजकों ने ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में ज्ञान और संस्कारों के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, सहकर्मियों, शिक्षाविदों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

↑
Exit mobile version