कानीमेरा में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह

खैरागढ़। ग्राम पंचायत कानीमेरा में आयोजित ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विक्रांत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलना चाहिए। हार और जीत प्रतियोगिता के स्वाभाविक पहलू हैं। हार से निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सार्वजनिक आयोजनों की सुविधा के लिए मंगल भवन निर्माण की मांग रखी। इस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने ग्राम पंचायत कानीमेरा के मिडिल स्कूल परिसर में मंगल भवन निर्माण कराने की घोषणा की। घोषणा पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया।इस अवसर पर छुईखदान मंडल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचर, महामंत्री रोशन चन्द्राकर, मकसूदन साहू, राजू उइके, मुकेश चंदेल, दीपसिंह नेताम, भागवत चंदेल, दुजराम साहू, रिंकू सारथी, जयंती साहू सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

↑
Exit mobile version