KCG

विधायक यशोदा वर्मा के उपस्थिति में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज/गंडई. 16 अप्रैल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रुमझुम होटल गंडई में विधायक यशोदा वर्मा ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का संचालन यही से होना है. जिसके लिए ब्लाक स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है. शुभारम्भ के दौरान विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में जन नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को भारी मतों से विजयी दिलाना है. इस दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरती महोबिया, कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश यादव, बांके वर्मा, संजू चंदेल, वासु सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page