Uncategorized

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हुआ संस्कृत सप्ताह का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम कन्या शाला खैरागढ़ में 6 अगस्त से संस्कृत सप्ताह का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में 11 अगस्त को श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 15 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा 6वीं से 8वीं वर्ग में कक्षा 8वीं की डुमेंद्र तिवारी ने प्रथम स्थान, कामेश पाल ने द्वितीय स्थान और दुर्गेश्वरी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में कक्षा 10वीं की पलक टंडन प्रथम कुणाल यादव द्वितीय और माधुरी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.कमलेश्वर सिंह ने स्वयं भी श्लोक पाठ कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और हमारे वेद, उपनिषद, पुराण इसी भाषा में लिखे गए हैं। अन्य भाषाओं का ज्ञान आवश्यक है परंतु अपनी प्राचीन भाषा को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक सुश्री मेघा उपाध्याय, मनोज पटेल निलय दास और केशव साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page