KCG

‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ सम्मान पर खैरागढ़ विवि की कुलपति प्रो.लवली शर्मा का आत्मनिर्भर अभियान ने किया अभिनंदन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आकाशवाणी, नई दिल्ली द्वारा सितार वादन के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ सम्मान से सम्मानित राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.लवली शर्मा का आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर अभिनंदन किया। गौरतलब है कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान सहित विविध जन जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर स्वयं कुलपति प्रोफेसर लवली शर्मा प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। अभियान के प्रतिनिधियों की ओर से बधाई देते हुये अनुराग शाँति तुरे ने कहा कि कुलपति प्रो.शर्मा को मिला यह सम्मान न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि खैरागढ़ और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। सितार वादन के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि ने खैरागढ़ की कला एवं सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है। इस अवसर पर प्रो.लवली शर्मा ने सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का स्नेह और प्रोत्साहन कलाकारों को अपनी कला के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। अभिनंदन कार्यक्रम में अभियान के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम बागड़े, रूपेंद्र रजक, समसुल होदा खान, रूपेश देवांगन, गोविंद सोनी, वंदना टांडेकर और ज़हीन खान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page