KCGअपराध

रेकी कर 50 हजार की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. थाना गातापार क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुढीपार में 14 मई को लगभग 12:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी मोरध्वज वर्मा पिता चतुरराम वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम करेला जिला राजनांदगांव के टीव्हीएस लुना क्र. सीजी 04 एलडब्लू 0995 की डिक्की से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्रार्थी के अनुसार वह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुढीपार से निकाले गए 50 हजार नगद, 2 नग जमीन का पर्चा, 1 नग पासबुक एवं 2 नग किसान क्रेडिट कार्ड को शासकीय शराब दुकान मुढीपार के सामने वाहन की डिक्की में रखकर कहीं गया था जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गातापार में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही हितेष निषाद पिता जीवराखन निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी मुढीपार जिला केसीजी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा 14 मई 2026 को चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से 48 हजार 500 रु. नगद, 2 नग जमीन का पर्चा, 1 नग पासबुक एवं 2 नग किसान क्रेडिट कार्ड गवाहों के समक्ष जप्त किया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 1 नग रियलमी कंपनी का मोबाईल फोन भी जप्त किया गया। आरोपी हितेष निषाद के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page