KCG

शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, रतन सिंगी बने सचिव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। जारी सूची के अनुसार रतन सिंगी को शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू तथा प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू की सहमति से शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज द्वारा जारी की गई। रतन सिंगी की नियुक्ति पर जैन समाज सहित विभिन्न वर्गों में हर्ष का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और सक्रियता से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने कहा कि नई कार्यकारिणी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने, संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। रतन सिंगी पूर्व में राजनांदगांव जिला आईटी सेल के महासचिव, खैरागढ़ शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा नगर पालिका में एल्डरमैन के रूप में भी दायित्व निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पदम कोठारी, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page