Advertisement
KCG

शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर, पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह मिटू, विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा एवं जिला अध्यक्ष कोमल साहू की सहमति से अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने सूची जारी की है। जारी सूची में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न समाज और वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में सुरेन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र सिंह गहरवार, भरत चंद्राकर, सूर्यकांत यादव, पुरन सारथी, राधेश्याम यादव एवं श्रद्धा अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री पद पर दीपक देवांगन, शेखरदास वैष्णव, अमित सिंह, यतेन्द्रजीत सिंह, सैय्यद अल्ताफ अली, डॉ. यशेष सिंह ठाकुर, महेश यादव एवं मोहित भांडेकऱ को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर डॉ. किरण झा, कन्हैया रजक, रतन सिंगी, कमल टंडन, मिलाप ढीमर, राजेश्वरी अग्रवाल, केशव सारथी, गिरीश सारथी, गीता यादव एवं संत निषाद को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में हरिदर्शन ढीमर, सुनीता सारथी, लता प्रजापति, मेघा जैन, ललित वर्मा एवं बसंती वर्मा को स्थान दिया गया है। इस कार्यकारिणी को प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा अनुशंसित किया गया है, जिसे जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने स्वीकृति प्रदान की है। अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने कहा कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने बधाई देते हुए पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करने पर चर्चा की।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page