राजनांदगांव

कलेक्टर ने सहारा इंडिया के निवेशकों को राशि लौटाने बनाई समिति

सत्यमेव न्यूज़/राजनाँदगाँव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सहारा इंडिया कंपनी से प्राप्त 15 करोड़ रूपए को राजनांदगांव जिले के निवेशकों को लौटाए जाने के लिए तीन सदस्यीय अधिकारियों की समिति का गठन किया है. समिति में अपर कलेक्टर अध्यक्ष तथा जिला कोषालय अधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक को सदस्य बनाया गया हैं. समिति द्वारा कंपनी के प्रतिनिधियों से जिले के निवेशकों की सूची प्राप्त की जा रही है साथ ही प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है. सूची तैयार होने पर सूची का प्रकाशन कर निवेशकों से दावा-आपत्ति ली जायेगी तदोपरान्त निवेशकों के दस्तावेजों के सत्यापन पश्चात् भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page