विश्वविद्यालय में हरेली पर्व पर हुई कृषि उपकरणों की पूजा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.लवली शर्मा की पहल पर इस वर्ष पहली बार हरेली का पर्व विधि विधान से मनाया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा कृषि उपकरण सहित अन्य उपकरणों की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली का पर्व मनाया। सर्वप्रथम कुलपति ने भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की तत्पश्चात दरबार हाल पहुंचकर कृषि उपकरण सहित अन्य उपकरणों की वैदिक मंत्रोपचार के साथ पूजा अर्चना की। कुलपति के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भी पूजन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय की प्रगति व उन्नति के साथ निरंतर विकास की कामना की गई। पूजा अर्चना के दौरान प्रभारी कुलसचिव डॉ.सौमित्र तिवारी, सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ.मंगलानंद झा, प्रभारी कुलपति सचिवालय सीपी गायकवाड़, अमित सिंह व प्रखर शरण सिंह सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।