विशेष जांच शिविर में 13 दिव्यांगजनों को मिला प्रमाण पत्र

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में विशेष मेडिकल बोर्ड जांच शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग भी रहा। शिविर में कुल 24 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया जिनमें से जांच के बाद 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता पाए जाने पर 13 हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। वहीं अन्य आवेदक निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा नहीं कर पाए जिसके चलते उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया जा सका। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों और चिकित्सकों की सक्रिय उपस्थिति रही। इसी अवसर पर ग्राम भरदा-कला निवासी विनेश सिरमौर पिता मनोज सिरमौर को पात्रता अनुसार व्हीलचेयर भी प्रदान की गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अगला विशेष जांच शिविर 20 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।

Exit mobile version