Advertisement
छत्तीसगढ़

विशिष्ट सद्भावना सम्मान 2026 से सम्मानित हुए प्रो. राजन यादव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था सद्भावना छत्तीसगढ़ बिलासपुर द्वारा वर्ष 2026 का विशिष्ट सद्भावना सम्मान प्रो.डॉ.राजन यादव, विभागाध्यक्ष हिंदी एवं अधिष्ठाता कला संकाय, इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ को प्रदान किया गया। पद्मश्री डॉ.सुरेन्द्र दुबे को समर्पित यह कार्यक्रम 01 अप्रैल 2026 को आशीर्वाद भवन पद्ममनाभपुर दुर्ग में महापौर श्रीमती अल्का बाघमारे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. राजन यादव आमंत्रित थे। सद्भावना छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, साहित्य भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बीआर साहू, कवि सतीश पांडेय, डॉ.राजेन्द्र मौर्य, डॉ.अशोक ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कवि एवं साहित्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो.राजन यादव ने सम्मानित करने वाली संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कवि कर्म तपस्या की तरह है। सतत मानवीय मूल्यों का प्रसार कवि का दायित्व है, वाग्विलास नहीं। किसी भी प्रान्त अथवा देश का सांस्कृतिक स्वर हम कवियों की कविताओं में सुन सकते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को बधाई भी दी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page