आर्यव्रत सिंह पहुंचे दुर्गा पंडाल : विकास को गति देने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा

सत्यमेव न्यूज के मनोहर सेन खैरागढ़। नवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह के प्रतिनिधि एवं खैरागढ़ रियासत के युवा जननायक राजा आर्यव्रत देवव्रत सिंह शनिवार, 27 सितंबर को ग्राम नवागांव, अछोली और दपका के दुर्गा पंडालों में पहुंचे। माँ आदिशक्ति की आरती कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करने के साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। ग्राम नवागांव में लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति रखी जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिया।

अछोली में गली कांक्रीटीकरण की मांग को हरी झंडी मिली, वहीं दपका में सड़क निर्माण की लंबित मांग को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी सामने आई। इस पर आर्यव्रत सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने मांग पर ध्यान नहीं दिया तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
उनके इस संकल्प से ग्रामीणों में जोश और आत्मविश्वास देखने को मिला। पंडालों में माता रानी के जयकारों और सिंह के संकल्पपूर्ण संदेश ने वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम में सरपंच, पंच सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
