पॉलिटिक्स

विक्रांत चंद्राकर को पश्चिम बंगाल में मिली महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्रांत चंद्राकर को प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की तमलुक विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दायित्व के अंतर्गत वे स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए युवा मोर्चा के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। विक्रांत चंद्राकर लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं और विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है इसी क्रम में मोयना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन यात्रा में भी विक्रांत चंद्राकर ने स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। परिवर्तन यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की गई।विक्रांत चंद्राकर ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उनके ऊपर व्यक्त किया है, वह उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page