वन कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अभिषेक देवांगन को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया जिसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक देवांगन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिला पदाधिकारी में संरक्षक लाल हर्ष बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष आनंद यादव एवं अमित चावले, महामंत्री डेमन सिंह पद्माकर एवं शेख सफी, जिला प्रवक्ता रूपेन्द्र साहू, जिला सचिव योगेश कोर्राम, संगठन सचिव चंदन मिरचे, कोषाध्यक्ष गीताराम चंद्रवंशी, महासचिव योगेन्द्र जंघेल, सह सचिवभारती भूआर्य, लोकेश खरे, मीडिया प्रभारी शुभम शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य शिव कंवर, शैलेन्द्र साहू, ज्योति रामटेके, देवेन्द्र राजपूत, देव सिन्हा कार्यकारिणी गठन के पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ से शिष्टाचार भेंट कर संघ की जानकारी साझा की तथा संबंधित कार्यालय को अधिसूचना पत्र प्रेषित किया गया। संघ की ओर से सफल चुनाव आयोजन के लिये पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी लाल हर्ष बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील पटले, निर्वाचन अधिकारी कमल यादव, मनमोहन बारले एवं उनकी टीम को विशेष योगदान रहा। चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी रही, जिसका संचालन प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी कमल यादव (महासमुंद जिला अध्यक्ष) एवं मनमोहन बारले (जिला सचिव, रायपुर) की देखरेख हुआ।

Exit mobile version