अपराध

ईतवारी बाजार में सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सट्टा-पट्टी सहित 1700 रूपये जप्त

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. समीपस्थ ग्राम संडी में सट्टा खिलाने वाले खाईवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार एसपी संतोष सिंह, ओएसडी अंकिता शर्मा व एएसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी दिनेश सिन्हा के निर्देशन में थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पांडेय के नेतृृत्व में जुआ-सट्टा के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है.

अभियान के तहत बुधवार 22 जून को खैरागढ़ पुलिस की विशेष टीम गठित कर ईतवारी बाजार में अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों को हार जीत का खेल खिलाने वाले आरोपी कमल शर्मा पिता स्व.रतन लाल शर्मा निवासी ग्राम संडी को सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया वहीं आरोपी के कब्जे से 1700 रूपये नगद, सट्टा-पट्टी व डॉट पेन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध सट्टा एक्ट की धारा 4 (क)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. आरोपी को पृृथक से धारा 151 जाफौ के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page