अपराध

पुलिस ने निगरानीशुदा गुंडे को किया गिरफ्तार

जिला बदर (तड़ीपार) करने हुआ प्रस्ताव

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के निगरानीशुदा कुख्यात गुंडा बदमाश रंजित अग्रवाल पिता स्व.किशुन अग्रवाल को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. गौरतलब है कि पूर्व में विभिन्न धाराओं के तहत रंजित के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध है और जिला बदर का भी मामला है. वर्तमान में पुलिस ने भी जिला बदर का प्रस्ताव राजनांदगांव जिलाधीश के पास पेश किया है. रंजित की समाज में आतंकी हरकतों व गुंडागर्दी को लेकर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 151, 107, 116 (3) जाफौ के तहत गिरफ्तार कर अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page