Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

लंबे इंतजार के बाद अंततः प्रभारी मंत्री ने किया राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. लंबे इंतजार व अंतराल के बाद अंततः गुरूवार को प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने खैरागढ़ के पूर्व विधायक व सांसद दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की सिविल लाईन चौक में स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय, विधायक खैरागढ़ यशोदा नीलाम्बर वर्मा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिपं सभापति घम्मन साहू, विप्लव साहू, नपा अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर सहित कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, एसपी त्रिलोक बंसल, सीएमओ प्रमोद शुक्ला व अधिकारियो सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रतिमा अनावरण व विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राजा देवव्रत सिंह हर क्षेत्र में एक जनसेवक के रूप में लोगों की सेवा किये। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण लाखों कृतज्ञजनों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि है। उन्होंने इस अवसर पर नगरीय क्षेत्रों में शीघ्र आवास निर्माण की मंजूरी और 1 नवंबर से लागू होने वाले प्रदेश के नवीन उद्योग नीति को लेकर चर्चा करते हुये कहा कि छग की साय सरकार प्रदेश के विकास के लिये नई उद्योग नीति पर काम कर रही है। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि राजा देवव्रत सिंह सच्चे जनसेवक थे और अपने कर्मों से जनता के बीच वे महान हुये। भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की जय को लेकर उन्होंने सारगर्भित उद्बोधन दिया और कार्यक्रम के लिये सबको बधाई दी। विधायक यशोदा वर्मा ने राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनावरण के लिये जनभावनाओं के अनुरूप समय रहते कार्यक्रम आयोजित करने प्रभारी मंत्री सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

खैरागढ़ पहुंचने के बाद सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने कलेक्टर परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और सभी को बधाई देते हुये कार्यक्रम के आयोजन के लिये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छुईखदान जनपद अध्यक्ष नीना ताम्रकार, कांग्रेस नेता नीलाम्बर वर्मा, मनराखन देवांगन, विनोद ताम्रकार, संजू चंदेल, पार्षद पुरूषोत्तम वर्मा, दीपक देवांगन, डॉ. किरण झा, आरती महोबिया, आरती यादव, भाजपा नेता रामाधार रजक, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, आयश सिंह बोनी, अजय जैन, गोरेलाल चंदेल, शैलेन्द्र वर्मा, सुमित टांडिया, एडीएम प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीओपी लालचंद मोहले, टीआई जितेन्द्र बंजारे सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।

राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उनके परिजन शामिल नहीं हुये। बताया जा रहा है कि आमंत्रण पत्र में परिजनों का नाम नहीं होने से उनके कोई परिजन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुये। दिवंगत देवव्रत सिंह के पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह का आमंत्रण में नाम नहीं होने के चलते कुछ कांग्रेसी नेताओं ने भी कार्यक्रम से दूरी बना ली जिनमें कांग्रेस नेता कन्हैया बैस, कपिनाथ महोबिया, जितेन्द्र सिंह गौर सहित समर्थक शामिल रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page