Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

लंबे इंतजार के बाद अंततः कांग्रेस ने जारी की जिला पंचायत के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची

Advertisement

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नाम-नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन लंबे इंतजार के बाद अंततः कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव के लिये सभी 10 क्षेत्रों से अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की अधिकृत सूची में दावेदारी करने वाले कई अहम उम्मीदवारों के नाम गायब हैं जिसके बाद सूची को लेकर कांग्रेस ही नहीं भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के साथ ही राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य वाली अधिकृत सूची में कुछ चर्चित नामों को जगह नहीं मिल पायी है। इनमें सबसे अधिक चर्चित नामों में पूर्व सांसद व विधायक देवव्रत सिंह की पुत्री राजकुमारी शताक्षी सिंह को टिकट नहीं मिल पायी है। सोमवार को शताक्षी ने दल-बल के साथ जालबांधा क्षेत्र से चुनाव लड़ने अपना नामांकन दाखिल किया है वहीं कांग्रेस के जिला युकां अध्यक्ष गुलशन तिवारी, जिला पंचायत के निवृत्तमान सभापति विप्लव साहू, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती आरती रिंकू महोबिया व गंडई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भिज्ञेश यादव को कांग्रेस से टिकट नहीं मिल पायी है। इसके साथ ही पैलीमेटा से श्रीमती ममता राजेश पाल भी टिकट की दौड़ से बाहर हो गई है। बताया जा रहा है कि अधिकृत टिकट से वंचित इन उम्मीदवारों में से कुछ निर्दलीय ताल ठोक सकते हैं। हालांकि वास्तविक स्थिति मंगलवार 4 फरवरी को नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी।

कहा जाता है कि बड़े राजनीतिक दलों में पहली लड़ाई टिकट पक्की करने को लेकर रहती है। इस लड़ाई में कांग्रेस की अधिकृत सूची में क्षेत्र क्र.01 साल्हेवारा से आदिवासी समुदाय की चर्चित नेत्री श्रीमती केकती राजेन्द्र मेरावी, क्षेत्र क्र.02 पैलीमेटा से निवृत्तमान जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती निर्मला विजय वर्मा, क्षेत्र क्र.03 कटंगी से लोधी समाज की चर्चित कांग्रेस नेत्री श्रीमती कविता अशोक जंघेल, क्षेत्र क्र.04 भुरभुसी से पिछड़ा वर्ग के युवा नेता शत्रुहन मन्नू चंदेल, क्षेत्र क्र.05 उदयपुर से किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कामदेव जंघेल, क्षेत्र क्र.06 पांडादाह से जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष लीलाधर वर्मा, क्षेत्र क्र.07 मुढ़ीपार से कांग्रेस नेत्री श्रीमती तारा पाल, क्षेत्र क्र.08 बाजार अतरिया से कांग्रेस नेत्री श्रीमती लक्ष्मी संदीप सिरमौर, क्षेत्र क्र.09 जालबांधा से कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती दशमत जंघेल तथा क्षेत्र क्र.10 ठेलकाडीह से कांग्रेस नेत्री खेमेश्वरी वर्मा ने टिकट पक्की कर पहली बाजी मार ली है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा व डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अनुमति से जिला पंचायत के सभी 10 क्षेत्रों से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।

Advertisement

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page