
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केंद्र सरकार की (RAMP) रैंप योजना के अंतर्गत जिला पंचायत खैरागढ़ में उद्यमिता विषय पर दो दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा राज्य शासन की उद्यमिता प्रोत्साहन पहलों के तहत CSIDC रायपुर के बैनर तले Choice Consultancy Services Private Limited द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के 30 उद्यमियों जिनमें महिला उद्यमी भी शामिल रहीं ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना रहा। प्रथम दिवस पर प्रतिभागियों की व्यावसायिक गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ संस्थागत ढांचा व्यवसाय विस्तार रणनीति वित्तीय प्रबंधन डिजिटल टूल्स जीएसटी सहित कानूनी व नियामक अनुपालन गुणवत्ता नियंत्रण और मानकीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
द्वितीय दिवस में ब्रांडिंग मार्केटिंग, ग्राहक सहभागिता, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ई-कॉमर्स, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM), निर्यात तैयारी, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सप्लाई चेन व इन्वेंट्री प्रबंधन एमएसएमई सहायता योजनाएं तथा बिजनेस पिचिंग व निवेशक तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही लोन प्रक्रिया सब्सिडी, वर्किंग कैपिटल एवं प्रस्तुतीकरण संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी प्रेरणादायक और मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय डिवीजनल समन्वयक लोकेश सिन्हा तथा तुषार साहू उपस्थित रहे। समापन अवसर पर चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।