KCG

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या विद्यालय में लॉटरी से हुआ छात्रों का प्रवेश

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. सेजेस कन्या विद्यालय खैरागढ़ में विभिन्न कक्षाओं में लॉटरी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस आयोजन में खैरागढ़ एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, सहायक संचालक श्रीमती रश्मि खरे, एबीईओ किशोरी अमेला, संस्था की प्राचार्य श्रीमती तारा सिंह, शिक्षक कुणाल टंडन, किशोर यादव, गुंजन सिंह, संकुल समन्वयक डॉ.विभाष पाठक, निलय दास, मेघा उपध्याय, नीलू सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। शाला में क्लास 1, 2 एवं 9 में ही खाली सीटों से ज्यादा आवेदन होने पर लाटरी की प्रकिया अपनाई गई। चयन में पालकों एवं छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टाफ के सभी सदस्यों की उपस्थिति में और शासन के गाइडलाइन के अनुसार ही चयन प्रक्रिया अपनाई गई। अंत में एसडीएम श्री साहू द्वारा पालकों और छात्रों को संबोधित कर चयनित बच्चों को बधाई और चयन न होने वालो को निराश ना होने, और पढ़ाई के महत्व पर सारगर्भित व उल्लेखनीय प्रकाश डाला गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page