रामबाई श्रीवास का निधन, पुत्र जीवेश ने दी मुखाग्नि

खैरागढ़। तुरकारी पारा निवासी श्रीमती रामबाई श्रीवास (90 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है। वे पूज्य सेन समाज के वरिष्ठ सदस्य राजू श्रीवास, राजेश श्रीवास एवं जीवेश श्रीवास (बल्ला) की माताजी थीं। स्वर्गीय रामबाई श्रीवास का अंतिम संस्कार दाऊचौरा जैन मुक्तिधाम में किया गया। उनके पुत्र जीवेश श्रीवास (बल्ला) ने उन्हें मुखाग्नि दी।इस दुखद अवसर पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

↑
Exit mobile version