KCG

खैरागढ़ में आज से जुटेंगे प्रदेशभर के युवा खिलाड़ी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में प्रांत स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन खैरागढ़ में किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रेम कुमार सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर खैरागढ़ परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 अगस्त की शाम 7 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। कार्यक्रम में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता विद्या भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू करेंगे। कार्यक्रम में केसीजी जिला आयुक्त स्काउट गाइड एवं सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी खिलाड़ी हिस्सा लेकर हैंडबॉल और वॉलीबॉल में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना अनुशासन नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रेम स्मृति शिक्षा समिति खैरागढ़ द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page