Advertisement
Uncategorized

राजकुमार भवानी बहादुर सिंह का कांग्रेस इस्तीफा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार भवानी बहादुर सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे की अनुपस्थिति में खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी और छुईखदान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल को सौंपा। भवानी बहादुर सिंह ने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। वे कांग्रेस संगठन में पूर्व प्रदेश सचिव सहित कई अहम दायित्व निभा चुके हैं और इलाके के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। गौरतलब है कि भवानी बहादुर सिंह कांग्रेस के पूर्व सांसद राजा शिवेंद्र बहादुर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री रानी गीता देवी सिंह के पुत्र हैं। उनके परिवार के अथक प्रयासों से राजनांदगांव जिले में नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय और दूरदर्शन केंद्र जैसी संस्थाओं की स्थापना हुई। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार राजपरिवार की उपेक्षा किए जाने से वे आहत थे और इसी कारण उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page