यात्री प्रतीक्षालय के पास खुलेआम शराब बेच रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

गंडई। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 पौवा सुपर 36 देशी प्लेन मदिरा, कुल 2.700 बल्क लीटर शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 1200 रुपए तथा बिक्री के लिए रखी रकम 160 रुपए सहित कुल 1360 रुपए का सामान बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंडई के नहर नाली-ठढ़ार रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति थैले में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना गंडई पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई की। मौके से नंदू कुमार गायकवाड (40), निवासी ग्राम कुकुरमुड़ा, थाना छुईखदान को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हल्के गुलाबी-पीले रंग के थैले में रखी 15 पौवा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बिक्री रकम को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/26, धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version