2760 रुपये नगद एवं 104 पत्ती ताश जब्त
खैरागढ़। एसपी के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहगांव पुलिस द्वारा ग्राम जीरा टोला में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जीराटोला में तालाब के किनारे कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना मोहगांव पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 2760 रुपये नगद एवं 104 पत्ती ताश जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना मोहगांव में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहगांव एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
