KCG

पीसीसी चीफ बैज से जिला कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अध्यक्ष कोमल दास साहू के नेतृत्व में जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवराज किशोर दास, जिला महामंत्री सुदीप श्रीवास्तव, जिला सचिव रिंकू गुप्ता तथा देवेंद्र साहू शामिल रहे। मुलाकात के दौरान जिले की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखते हुए कांग्रेस की गतिविधियों में गति लाने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू ने प्रदेश नेतृत्व को जिले में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जिला इकाई की प्रतिबद्धता से भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनाधारयुक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page