Advertisement
KCG

राजनांदगांव रेंज अंतर्गत आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया छुईखदान में शुरू, घटी अभ्यर्थियों की संख्या

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. राजनांदगांव रेंज अंतर्गत आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया छुईखदान में फिर से शुरू की गई है। पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप और एक आरक्षक के आत्महत्या के बाद विवादों की भेंट चढ़ी इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की संख्या घट गई है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले दिन 500 अभ्यार्थियों को बुलाया गया था जिसमें केवल 89 अभ्यार्थियों ने ही हिस्सा लिया। जानकारी अनुसार प्रदेश पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार राजनांदगांव रेंज पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा के निर्देशन में आरक्षक चयन संवर्ग भर्ती प्रक्रिया 2023-24 चयन समिति के अध्यक्ष त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया 2023-24 भर्ती स्थल केकतीबाड़ी मैदान आत्मानंद स्कूल के सामने छुईखदान जिला केसीजी में 26 फरवरी 2025 को प्रारंभ किया गया है जहां प्रतिदिन आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने अभ्यार्थी सुबह 06ः00 बजे पहुंच रहे है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र पुलिस विभाग की वेबसाईट cg police gov.in पर प्राप्त कर रहे है। बताया गया है कि अभ्यार्थी अपनी परीक्षा की निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेज के साथ आधा घण्टा पूर्व भर्ती स्थल पर पहुंचे।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा ने भर्ती स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी व भर्ती समिति के अध्यक्ष त्रिलोक बंसल को भर्ती प्रक्रिया में नियमों का पूर्ण पालन करने के उन्होंने आवश्यक निर्देश दिये। आईजी श्री झा ने इस दौरान आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर कहा कि अभ्यर्थी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आये। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की नियुक्ति नियमों के अधीन उनकी योग्यता एवं दक्षता के अनुरूप ही होगी। किसी भी प्रकार के प्रलोभन देने वाले दलालों या असामाजिक तत्वों के बहकावे में उन्हें नहीं आना है। यदि किसी व्यक्ति की ओर से भर्ती कराने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है तो यह गंभीर अपराध है इसकी सूचना तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मोबाईल नम्बर 9479247401 व 07820299103 के माध्यम से सीधे जानकारी दी जा सकती है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page