Advertisement
KCG

मुढ़ीपार सहकारी समिति में नवनियुक्त अध्यक्ष को दिलाई शपथ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. सेवा सहकारी समिति मुढ़ीपार के अध्यक्ष पद पर नियुक्त नरोत्तम सिन्हा को शपथ दिलाई गई। मंगलवार 3 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे वहीं अध्यक्षता जिपं सभापति घम्मन साहू ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य तोपसिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष टीलेश्वर साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष खुमान देशलहरे, पूर्व जनपद सदस्य संतोष सिन्हा, महामंत्री गोरेलाल वर्मा, संतोष कर्ष, सुनील जैन, उदयलाल वर्मा, पंकज सिंह ठाकुर, पंचू राम साहू, डॉ.बिशेसर साहू व पुष्पराज सिंह उपस्थित थे। इस दौरान विक्रांत सिंह ने अपने उद्बोधन में भाजपा शासन द्वारा प्रति क्विंटल 3100 रूपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान किसानों से खरीदी किये जाने, प्रधानमंत्री आवास जिसे कांग्रेस शासन द्वारा बंद कर दिया गया था उसे पुनः प्रारंभ किए जाने एवं अन्य विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने मुढीपार में निस्तारी तालाब विस्तारीकरण किये जाने एवं अन्य विकास कार्य के संबंध में नव युक्त अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा को जानकारी दी। आभार प्रदर्शन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रबंधक नोहर वर्मा ने किया। इस अवसर पर डीआर निर्मलकर, मानिक यदु, गणेश पटेल, हरिराम साहू, पुरुषोत्तम साहू, कुमेश साहू, किशोर साहू, शशि साहू व खेम सिन्हा सहित समिति कर्मचारी एवं किसान भाई उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page