मुढ़ीपार शिविर में जनप्रतिनिधियों ने वितरित किए सहायक उपकरण

खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और छड़ी प्रदान की गई। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा बनाफर, श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य श्यामसुंदर साहू, समाजसेवी जीवन देवांगन, नरोत्तम सिन्हा एवं भीखम सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने तामेश्वर साहू, चंद्रभान वर्मा एवं होरीलाल यादव को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, देवदास साहू को व्हीलचेयर तथा सुखबती साहू को छड़ी प्रदान की। सहायक उपकरण मिलने से हितग्राहियों को आवागमन और दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी। इससे वे अपने नियमित कार्यों को अधिक सहजता से पूरा कर सकेंगे। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करने की अपील की गई।

↑
Exit mobile version