KCG

मुख्यमंत्री से सम्मानित उत्कृष्ट कैडर व एफपीओ सदस्य ने की कलेक्टर से मुलाक़ात

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के उत्कृष्ट कैडर और एफपीओ सदस्यों ने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रेम कुमार पटेल तथा जनपद पंचायत खैरागढ़ के सीईओ भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान स्वर्ण-उपज महिला किसान उत्पादक कंपनी खैरागढ़ की प्रतिनिधि हेमपुष्पा जंघेल, लखपति सीआरपी सेवती साहू और सक्रिय महिला प्रतिमा वर्मा ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। बताया गया कि स्वर्ण-उपज महिला किसान उत्पादक कंपनी तीन जिलों के पांच विकासखंडों और लगभग 450 गांवों में कार्य कर रही है। कंपनी से 15 हजार 825 महिला किसान शेयरधारक के रूप में जुड़ी हैं। किसानों की सुविधा के लिए 70 कृषि उत्पाद खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैंजहां चना, सोयाबीन, मूंग और अरहर की खरीदी बाजार मूल्य पर कर तीन दिनों के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाता है। साथ ही राजनांदगांव जिले के सुकुलदैहान में चना से दाल और बेसन निर्माण का प्लांट भी स्थापित किया गया है। कंपनी का अब तक का कुल टर्नओवर लगभग 16 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं छुईखदान विकासखंड के ग्राम कोहलाटोला की लखपति सीआरपी सेवती साहू ने 136 महिलाओं को संभावित लखपति दीदी के रूप में चिन्हित किया है। पिछले दो वर्षों से मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने लखपति सीआरपी को प्रशिक्षण दिया है। उनके प्रयासों से 109 महिलाओं की आजीविका कार्ययोजना तैयार हुई जिनमें से 92 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इसी तरह खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम गाड़ाघाट जंगल की सक्रिय महिला प्रतिमा वर्मा ने पांच पिछड़े गांवों में 12 स्व-सहायता समूहों का गठन कर 120 सदस्यों को जोड़ा है। उन्होंने 15 समूहों को चक्रिय निधि और 14 समूहों को सामुदायिक निवेश कोष की राशि उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा समूहों की नियमित साप्ताहिक बैठक भी सुनिश्चित कर रही हैं।कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और आजीविका गतिविधियों को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page