Advertisement
Uncategorized

मिशन 2028 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारियां, ठेलकाडीह मंडल में जिलाध्यक्ष आयश सिंह का दौरा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आयश सिंह ने दूसरी बार जिम्मेदारी संभालते ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति दे दी है। मिशन विधानसभा 2028 को केंद्र में रखकर वे जिले के विभिन्न मंडलों का दौरा कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय टीम तैयार करना है। इसी क्रम में आयश सिंह ठेलकाडीह पहुंचे जहां भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी का भी अभिनंदन किया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आयश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की ऊर्जा है और आगामी चुनावी लक्ष्य को साधने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पद की अपेक्षा किए बिना समर्पण और परिश्रम से काम करें। संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान को देखता है और समय आने पर उचित अवसर प्रदान करता है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

साथ ही विधानसभा चुनाव 2028 को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जीवन देवांगन, जनपद सदस्य भूपेंद्र सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, अनीश सिंह, शिवांश बहादुर सिंह, ध्यानचंद बाफना, मदन साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा ठेलकाडीह के अध्यक्ष एवन विश्वकर्मा, पेमेंद्र चंदेल, निर्मल यादव, महेश पाल, राजेश सेन, राहुल देवांगन, रामकुमार जांगड़े, हेमेश जांगड़े, शत्रुघन साहू, घनश्याम वर्मा, मुकेश साहू, भारत वर्मा, हरप्रसाद वर्मा, विकास, ललित, लिलेश साहू, नरेंद्र साहू, दूधे साहू, पवन सिंह, कुश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page