
27 फरवरी तक मांगे गए है आवेदन
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में महिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति के तहत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी पी. आर. खुटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र में वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ कार्यालय सहायक तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद रिक्त हैं। इन पदों को संविदा आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ के पते पर भेज सकते हैं। भर्ती से संबंधित पात्रता शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा तथा अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी विभाग के सूचना पटल और जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://s351ef186e18dc00c2d31982567235c559.s3waas.gov.in/ पर उपलब्ध कराई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।