KCG

43 वर्ष की आयु में युवा व्यवसायी आशीष कुमार आहूजा का निधन, पूज्य सिंधी समाज में शोक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पूज्य सिंधी समाज के सक्रिय सदस्य एवं युवा व्यवसायी आशीष कुमार आहूजा पिता स्वर्गीय सच्चानंद आहूजा का 43 की आयु में रविवार 5 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके असामयिक निधन की खबर से पूज्य सिंधी समाज, गोल बाज़ार के व्यापारिक क्षेत्र और नगर में शोक की लहर फैल गई। सोमवार 6 जुलाई को अमलीपारा स्थित स्मृति मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं बड़ी संख्या में परिजन और शुभचिंतक उपस्थित रहे। उनके छोटे भाई मनीष कुमार आहूजा ने उन्हें मुखाग्नि दी। आशीष कुमार आहूजा अपने मिलनसार, सरल एवं सहयोगी स्वभाव के कारण समाज और व्यापारिक क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन को समाज ने अपूरणीय क्षति बताया है। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page