अपराध

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुये महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आदतन अपराधी अमीर लाल सोनवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 1 अक्टूबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने बताया था कि वह घर से पानी भरने जा रही थी तभी आरोपी अमीर लाल सोनवानी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी साड़ी खींची। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, 76 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी त्रिलोक बंसल, एएसपी नितेश कुमार गौतम और एसडीओपी लालचंद मोहले ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। खैरागढ़ पुलिस के लगातार प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page