राजनांदगांव

महिला कांग्रेस ने किया सावन महोत्सव का आयोजन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खैरागढ़ शहर महिला कांग्रेस ने रविवार को सावन महोत्सव मनाया. नगर के अटल उद्यान परिसर में शहर महिला अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारी एकत्रित हुई तथा हर्षोल् लास के साथ सावन झूला झूलकर महोत्सव का आनंद लिये. इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला, शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस डोंगरगांव संध्या साहू, पार्षद वैशाली बोरकर, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस कुमर्दा अंजलि घावड़े, महिला कांग्रेस जिला महासचिव नसीमा मेमन, नगर पालिका खैरागढ़ एल्डरमैन डॉ.किरण झा, प्रदेश महासचिव आईटी सेल मयूरी सिंह व शहर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे उपस्थित रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page