रायपुर

रेल यात्री कृपया ध्यान दे 5 और 6 अप्रैल को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

सत्यमेव न्यूज़ रायपुर। रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कार्य के चलते आगामी दिनों में ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। रायपुर उरकुरा मांढर सेक्शन में चल रहे इस कार्य के कारण 5 अप्रैल 2026 को मेमू समेत कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को ट्रेन नंबर 68728 रायपुर बिलासपुर 68719 बिलासपुर रायपुर मेमू 68733 गेवरा रोड बिलासपुर 68734 बिलासपुर गेवरा रोड मेमू तथा 58205 रायपुर इतवारी पैसेंजर रद्द रहेंगी। इसके साथ ही 6 अप्रैल को ट्रेन नंबर 58206 इतवारी रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहेगी। इसके अलावा 5 अप्रैल को ट्रेन नंबर 68701, 68703 रायपुर-दुर्ग तथा 68702, 68704 दुर्ग-रायपुर मेमू ट्रेनों का संचालन भी निरस्त रहेगा। वहीं ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त होगी और आगे का सफर रद्द रहेगा। ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से संचालित होगी जबकि गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह रद्द रहेगी। अन्य परिवर्तनों में ट्रेन नंबर 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर 4 अप्रैल को महासमुंद में ही समाप्त होगी जबकि 58218 रायपुर टिटलागढ़ पैसेंजर 5 अप्रैल को महासमुंद से प्रारंभ होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की सलाह दी है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page