Advertisement
KCG

महाराष्ट्र-झारखंड के मतदाताओं को मिलेगी संवैतनिक छुट्टी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत वर्मा ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनज़र जिले के सभी प्रतिष्ठानों में कार्यरत दोनों राज्य के नागरिकों को मतदान के दिन संवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश जारी किये हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश पर यह निर्देश दिये हैं। आदेश में कहा गया है कि आगामी 13 नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड राज्य में विधानसभा चुनाव-2024 के लिये मतदान होना है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रमों या व्यवसायों में नियोजित महाराष्ट्र और झारखंड के नागरिकों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 की धारा 135 (ख) के तहत इस सुविधा का लाभ दिया जाये। इसके अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के समस्त प्रतिष्ठानों में कार्यरत महाराष्ट्र और झारखंड कर्मचारियों को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिये गये हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page