राजनांदगांव

हिंदी दिवस पर 15 सितंबर को विश्वविद्यालय में होगा विशेष व्याख्यान

विद्यार्थियों के लिये निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. हिंदी दिवस के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में गुरूवार 15 सितंबर को हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.रमेश अनुपम रायपुर का विशेष व्याख्यान होगा. राष्ट्रीय एकता और हिन्दी भाषा विषय पर आयोजित व्याख्यान दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा. इसके पूर्व सुबह 10:30 बजे से हिंदी विभाग में विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन सम्पन्न होगा. स्नातक स्तर के लिए राष्ट्रीय एकता और हिन्दी भाषा तथा स्नातकोत्तर स्तर के लिये राष्ट्रीय एकता और हिन्दी साहित्य विषय निर्धारित किया गया है. कार्यक्रम के संयोजक प्रो.डॉ.राजन यादव ने बताया है कि कला संकाय में ही डॉ.रमेश अनुपम का दूसरा व्याख्यान एमए के विद्यार्थियों के बीच सम्पन्न होगा. लघु शोध प्रबंध लिखने की प्रक्रिया विषय पर यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिये उपयोगी होगा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page