KCG

मरकामटोला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम मरकामटोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता के मार्गदर्शन तथा तालुका विधिक सेवा समिति खैरागढ़ की अध्यक्ष मोहिनी कंवर एवं सचिव निलेश जगदल्ला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में पैरा लीगल वालिंटियर सुश्री कला प्रजापति ने मनरेगा में कार्यरत महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य शिक्षा, कार्य, राजनीति एवं संस्कृति सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना तथा उन्हें सशक्त बनाना है। इस दौरान “सशक्त नारी–सशक्त समाज”, “शिक्षा ही नारी की सबसे बड़ी शक्ति है” जैसे नारों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिसमें मानव तस्करी एवं अनैतिक शोषण से पीड़ितों के लिए सहायता योजना तथा अम्ल (एसिड) हमले से पीड़ितों के लिए सहायता योजना शामिल हैं। सुश्री प्रजापति ने 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आपसी सहमति एवं भाईचारे के आधार पर समझौता योग्य मामलों का त्वरित निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्ली बार्गेनिंग, निःशुल्क विधिक सहायता, घरेलू हिंसा, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, आदिवासियों के अधिकार, बाल श्रम तथा साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सरपंच इदिया नेती, सचिव द्वारका, जितेंद्र कुर्रे, रोजगार सहायक साधना, जीवन, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page