Advertisement
KCG

मरकामटोला पीएचसी को मिली नई उपलब्धि, एनक्यूएएस में जिले में मिला पहला स्थान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरकामटोला ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) मूल्यांकन में 89.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा यह उपलब्धि पहली बार दर्ज की गई है। इस सफलता से स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने मरीजों को सुविधाजनक उपचार उपलब्ध कराने और गुणवत्ता सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरकामटोला का बाह्य मूल्यांकन 28 और 29 जनवरी 2026 को किया गया था जबकि इसका परिणाम 5 अप्रैल 2026 को घोषित हुआ। मूल्यांकन के दौरान मरीज सुरक्षा संक्रमण नियंत्रण स्वच्छता दवा उपलब्धता अभिलेख प्रबंधन सेवा व्यवस्था और मरीज संतुष्टि जैसे कई बिंदुओं पर केंद्र का परीक्षण किया गया। मूल्यांकन में केंद्र ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि में यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. अक्षय तिवारी और डॉ. प्रीतम राय का तकनीकी सहयोग महत्वपूर्ण रहा। जिले स्तर पर डॉ. आशीष शर्मा, सोनल ध्रुव, डॉ. विवेक बिसेन, आकाश तंबोली और डॉ. कविता चंद्राकर ने समन्वय मॉनिटरिंग और गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका निभाई। संस्था स्तर पर यह उपलब्धि डॉ. सकुन बंजारे के नेतृत्व में हासिल हुई। संस्था प्रभारी केशव कन्नौजे नर्सिंग स्टाफ पैरामेडिकल टीम और अन्य कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी। इसमें जीवन दीप समिति का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है। मरकामटोला पीएचसी की यह सफलता जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page