Uncategorized

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए टोकन वितरण धान उठाव और संग्रहण केंद्रों की स्थिति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माण विभागों के लंबित कार्यों की भी क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही वय वंदना कार्ड और आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली और बायोमैट्रिक उपस्थिति के अनिवार्य पालन के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे और पूजा पिंचा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page